Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयुवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

रूड़की। रुड़की के बुग्गावाला स्थित तेलपुरा गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अंकित सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ का रहने वाला है। अंकित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अंकित एक युवती को लेकर फरार चल रहा था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments