Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरामपुर से अगवा नाबालिग छात्रा हरिद्वार के होटल से बरामद, अपहर्ता युवक...

रामपुर से अगवा नाबालिग छात्रा हरिद्वार के होटल से बरामद, अपहर्ता युवक भी गिरफ्तार

रामपुर यूपी से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर हरिद्वार लाए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी हरिद्वार हरकी पैड़ी के पास एक होटल में छिपा हुआ था।

शहर कोतवाल राजेश साह के मुताबिक बीते दिनों रामपुर यूपी के शाहबाद से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार की रात को हरकी पैड़ी के पास एक होटल में दबिश दी गई। जहां आरोपी युवक मिला। पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि युवक नाबालिग का अपहरण कर लाया हुआ है।

आरोपी युवक के बारे में यूपी पुलिस से संपर्क किया। बाद में यूपी से पहुंची पुलिस कर्मियों को को नाबालिग लड़की और आरोपी को सुपुर्द कर लिया है। आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम रविंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी खरसोला शाहबाद रामपुर यूपी बताया है। नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments