रुड़की। पुरानी तहसील निवासी अधिवक्ता राव फुरकान की हत्या के विरोध में रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कोर्ट के ऑनलाइन वर्क का बहिष्कार किया। चकबंदी और तहसीलदार कोर्ट का कार्य बंद कराया उन्होंने अधिवक्ता राव उस्मान की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान सचिव राव नावेद ने कहा कि जब तक हत्यारों की तो गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक अधिवक्ता चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा यदि जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने से भी परहेज नहीं करेंगे।
रुड़की में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में एडवोकेट एसोसिएशन ने ऑनलाइन कार्य का किया बहिष्कार
RELATED ARTICLES

