Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में खनन पकड़ने गई तहसीलदार की गाड़ी, माफियाओं ने की ट्रैक्टर...

रुड़की में खनन पकड़ने गई तहसीलदार की गाड़ी, माफियाओं ने की ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

रुड़की। रुड़की में बुग्गावाला क्षेत्र के मजहिदपुर सतीवाला में खनन पकड़ने गई तहसीलदार की गाड़ी पर खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना मंगलवार की देर रात की है। 

मजाहिदपुर सतीवाला में अवैध खनन

जानकारी के मुताबिक तहसीलदार को सूचना मिली थी कि मजाहिदपुर सतीवाला में अवैध खनन हो रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर वह प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। प्रशासन की सक्रियता के चलते आरोपित अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। 

जिलाधिकारी को भी दी गई जानकारी 

घटना के बाद आरोपित ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गए। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है। पुलिस को मामले की तहरीर अभी नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments