Friday, April 24, 2026
Homeहरिद्वाररुड़की में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का हंगामा, अभद्र व्यवहार के...

रुड़की में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का हंगामा, अभद्र व्यवहार के आरोप में कार्य बहिष्कार

रुड़की में जनगणना ड्यूटी के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रजिस्टर कानूनगो द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और उनसे गलत तरीके से बातचीत की जा रही है।

इससे नाराज शिक्षकों ने प्रशिक्षण केंद्र के अंदर विरोध जताते हुए काम बंद कर दिया और बाहर निकल आए। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तुरंत मौके पर पहुंचे और शिक्षकों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों के समझाने के बाद शिक्षकों ने दोबारा प्रशिक्षण में भाग लेना शुरू किया, जिसके बाद कार्यक्रम को फिर से सुचारू रूप से संचालित किया गया।

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments