Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक संजय गुप्ता को धमकाने वाले अंदाज में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन...

विधायक संजय गुप्ता को धमकाने वाले अंदाज में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का ऑडियो वायरल

अपने विधानसभा क्षेत्र में धरना दे रहे फैक्टरी कर्मचारियों के बीच बिना बताए पहुंचने पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का लक्सर विधायक को धमकाने वाले अंदाज में फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ऑडियो सुर्खियों में आया तो विधायक चैंपियन को वीडियो जारी कर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता उनके भाई हैं और यह निजी वार्तालाप थी, जो सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए थी। विधायक से उनका कोई झगड़ा नहीं है।लक्सर में एक टायर फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान सात अक्तूबर को लक्सर विधायक संजय गुप्ता कर्मचारियों के बीच धरनास्थल पर पहुंचे थे। इसकी जानकारी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली तो उन्होंने संजय गुप्ता को फोन कर धमकाने वाले अंदाज में काफी भला-बुरा कहा। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में चैंपियन, लक्सर विधायक के धरनास्थल पर पहुंचने पर नाराजगी जता रहे हैं।ऑडियो वे विधायक से पूछ रहे हैं कि क्या आप टायर फैक्टरी में पहुंचे हैं। लक्सर विधायक के हां जी में जवाब देने पर चैंपियन कह रहे हैं कि आज कैसे इनकी याद आ गई। पूछा कि इनके लिए विधानसभा में किसने सवाल उठाया और इनके लिए हरक सिंह से लड़ा कौन है। मैंने किया है, जो कुछ किया है। आपने कुछ नहीं किया है मान्यवर।

चैंपियन कड़े शब्दों में कह रहे हैं कि क्या आपके कहने से मान जाएंगे ये, मैं देखता हूं कैसे उठते हैं ये। जवाब में लक्सर विधायक कह रहे हैं कि मेरे पास तो कर्मचारी गए थे समझौता कराने के लिए। चैंपियन पूछ रहे हैं कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आपने इनके लिए क्या किया। इस पर विधायक गुप्ता कह रहे हैं कि वे क्या करते, वे तो आपकी हां में हां मिला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments