Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की के स्टील फैक्ट्री में धमाका, बुरी तरह झुलसे 15 मजदूर

रुड़की के स्टील फैक्ट्री में धमाका, बुरी तरह झुलसे 15 मजदूर

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में बुधवार की आधी रात के समय धमाका होने के कारण 15 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए बगैर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस के सूचना पर हरकत में आई स्थानीय प्रशासन

मुजफ्फरनगर पुलिस के सूचना देने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

स्टील फैक्ट्री में धमाके से 15 कर्मचारी घायल
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है, जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरातफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई।

फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर अस्पताल में भिजवाया
फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची।

मंगलौर पुलिस ने फैक्ट्री पहुंचकर किया निरीक्षण

इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

तहरीर पर अवश्य होगी कार्रवाई
इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है अगर कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई जरूर की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments