Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसिर तन से जुदा का नारा देने वाले व्यक्ति असंवैधानिक और मानवता...

सिर तन से जुदा का नारा देने वाले व्यक्ति असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ- राष्ट्रीय मुस्लिम मंच संयोजक इंद्रेश कुमार

रूड़की। देश में आज बहुत सी ऐसी शक्तियां उत्पन्न हो गई है जो कि माहौल को खराब कर रही हैं। यह कहना है राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार का। वह रूड़की में थे, जहां उन्होंने कहा कि सिर तन से जुदा का नारा देने वाले व्यक्ति असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं।

एसे व्यक्तियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई क जानी चाहिए ताकि भारत देश में ऐसा कोई कृत्य न कर सके।

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर घर-घर तिरंगा खेत खलियान बाजार दुकान तिरंगा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण को बचाने के लिए ग्रीन इंडिया अभियान की भी शुरूआत की गई है। जिसके तहत पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रनंद गिरी महाराज आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments