Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीडीएस रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियां गंगा में होंगी विसर्जित, स्वजन...

सीडीएस रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियां गंगा में होंगी विसर्जित, स्वजन और सैन्य अधिकारी पहुंचे वीआइपी घाट

हरिद्वार। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां हरिद्वार पहुंच गई हैं। वीआइपी घाट पर गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। जनरल बिपिन रावत के स्वजन वीआइपी घाट पर मौजूद हैं। बड़ी संख्या में लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए घाट पर पहुंचे हैं। पर, उन्हें बाहर ही रोक दिया गया है। यहां तक कि मीडिया कर्मियों के लिए भी बाहर से ही कवरेज की व्यवस्था की गई है। अंदर केवल जनरल बिपिन रावत के स्वजन और सेना के अधिकारी ही जाएंगे।

दिल्ली से सुबह छह बजे सेना का विशेष विमान सीडीएस बिपिन रावत की अस्थियां लेकर जौलीग्रांट के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से ससम्मान अस्थियां हरिद्वार लाई गईं। वीआइपी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी जाएंगी। इसके लिए घाट पर सुबह ही सेना की टुकड़ियां भी पहुंच गई थीं। साथ ही सेना का बैंड भी पहुंच चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments