Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार-दिल्ली हाईवे में एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक बाइक से टकराया, लगी...

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे में एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक बाइक से टकराया, लगी आग

हरिद्वार। आज सुबह हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक एक बाइक से टकरा गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद हाइवे भी बाधित हो गया।


घटना हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र की है। सुबह एक ट्रक सिलिंडर लेकर रुड़की की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक बाइक सवार को टककर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में तुरंत आग भड़क उठी। ट्रक में आग लगते ही चालक उसमें से कूदकर बाहर भाग निकला। इस दौरान बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया और घायल हो गया।

गनीमत रही कि आग ट्रक के अंदर रखे सिलिंडरों तक नहीं पहुंची। अगर सिलिंडरों में आग लग जाती तो हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन आग में ट्रक पूरी तरह जल गया।

लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया तब जाकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं लोगों ने बाइक सवार को अस्पताल मे भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है युवक की हालत में सुधार है। घटना के बाद ट्रक में आग लगी देख सड़क पर दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments