Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार पंचायत चुनाव: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो प्रत्याशियों के समर्थक...

हरिद्वार पंचायत चुनाव: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, कई लोग घायल

हरिद्वार। रुड़की के पुहाना में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। साथ ही एक बाइक में तोड़फोड़ भी कर दी। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार को जिले भर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान हुआ था। मतदान के दौरान जिले भर में मारपीट की छुटपुट घटनाएं सामने आई थी। मारपीट की घटनाओं को देखते हुए जिलेभर की पुलिस सोमवार रात को अलर्ट थी। वहीं मंगलवार की सुबह भगवानपुर के पुहाना गांव में चुनावी रंजिश में दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से कुछ लोग पिस्टल लगाकर भी मौके पर पहुंचे थे। खूनी संघर्ष में कुछ लोगों ने एक बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। उधर, भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments