Sunday, May 24, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार में NDRF का स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित, 504 विद्यार्थियों व शिक्षकों...

हरिद्वार में NDRF का स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित, 504 विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

हरिद्वार। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 15वीं वाहिनी द्वारा जनपद हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित निरधन निकेतन ऋषि इंटर कॉलेज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 504 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन टीम कमांडर इंस्पेक्टर/जीडी त्रिपन सिंह रावत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान NDRF टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीम ने बच्चों को संदेश दिया कि किसी भी आपदा अथवा विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, साहस और सूझबूझ के साथ कार्य करना चाहिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी, भूकंप के समय सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, CPR, BLS और FBAO जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा रक्तस्राव नियंत्रण, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर निर्माण, आपातकालीन रेस्क्यू तकनीक तथा इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस के उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

NDRF टीम ने छात्र-छात्राओं को I.GOT App के माध्यम से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्वयं को प्रशिक्षित और जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मॉक ड्रिल और इंटरैक्टिव सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा तकनीकों और प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूक बनाना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments