Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में अचानक बरसाती पानी के तेज बहाव में बही कार

हरिद्वार में अचानक बरसाती पानी के तेज बहाव में बही कार

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में खड़खड़ी श्मशान घाट के समीप सूखी नदी में भारी बारिश के कारण आए पानी में एक कार बह गई। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप रमोला निवासी टिहरी गढ़वाल अपने ससुर का अंतिम संस्कार करने हरिद्वार आए थे। प्रदीप ने अपनी कार श्मशान घाट के पास सूखी नदी में खड़ी की थी। बारिश के दौरान जंगल की तरफ से अचानक बरसाती पानी का तेज बहाव आने पर कार बह गई। गनीमत रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था। कार बहकर हरकी पैड़ी से गुजरने वाली जलधारा में पहुंच गई है। पुलिस कार निकालने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments