Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार में एक साथ चार युवकों के शव मिलने से सनसनी, पहचान...

हरिद्वार में एक साथ चार युवकों के शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस; नहाते समय हादसे की आशंका

बुधवार की दोपहर मोहम्मदपुर झाल में एक साथ चार युवकों के शव अटके होने से सनसनी फैल गई। युवकों के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी युवक मात्र अंडरवियर पहने हुए है। आशंका जताई जा रही है कि गंगनहर में नहाते समय युवक डूबे होंगे पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

एक साथ चार युवकों के शव मिले से सनसनी
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में मोहम्मदपुर झाल है। बुधवार की दोपहर को मोहम्मदपुर झाल में किसी ने एक युवक का शव अटका देखा। इसके बाद उसे तीन अन्य युवकों के शव भी अटके हुए दिखाई दिये। एक साथ चार युवकों के शव अटके देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी युवकों के शव बाहर निकलवाये। पुलिस ने मृतकों के शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सभी युवक अंडरवियर पहने हुए थे। इन सभी युवकों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments