Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में ग्रामीण की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खेत में...

हरिद्वार में ग्रामीण की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण देर शाम घर से निकला था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पथरी क्षेत्र के एक्कड़ गांव निवासी इस्तकार पेशे से रेत बजरी का कारोबारी है। इस्तकार मंगलवार देर शाम घर से किसी काम से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश की। इस बीत खेत से उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर पथरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीण की हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक परिवार ने किसी का नाम पुलिस के सामने जाहिर नहीं किया है। इसके अलावा दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments