Monday, March 9, 2026
Homeअपराधहरिद्वार में पत्थर से कुचलकर साधु की हत्या से मचा हड़कंप, जांच...

हरिद्वार में पत्थर से कुचलकर साधु की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हरीद्वार। तीर्थनगर हरिद्वार में गुरुवार की सुबह सामने आए साधु की दर्दनाक हत्या के मामले से हड़कंप मच गया है। यह मामला भूपतवाला में सामने आया है। जहां सप्त सरोवर मार्ग पर त्रिदंड़ी सेवा आश्रम के पास एक साधु का शव मिला है।

शव को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है और घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने फक्कड़ साधु का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची हरिद्वार पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच में लग गई है। फिलहाल साधु की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में खौफ का माहौल बन गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments