हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार के तमाम इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भीमगोड़ा, कनखल, ज्वालापुर क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में पानी घरों में घुसने लगा है, प्रशासनिक अमला सुबह से ही व्यवस्था संभालने में जुटा है। निचले इलाकों भीमगोड़ा, बैरागी कैंप, कनखल, जगजीतपुर सहित लालढांग, लक्सर, श्यामपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 293 मीटर से नीचे 292.40 पर है, बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
हरिद्वार में भारी बारिश से जलभराव का समस्या, गंगा का भी बढ़ रहा जलस्तर
RELATED ARTICLES

