Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: सड़क किनारे जलभराव में मिला युवक का शव

हरिद्वार: सड़क किनारे जलभराव में मिला युवक का शव

हरिद्वार: सड़क किनारे जलभराव में युवक का शव मिला है। कांवड़ यात्री होने की आशंका जताई जा रही है। लक्सर मार्ग पर कई जगहों पर अभी भी जलभराव बना हुआ है। कटारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे जलभराव में एक युवक का शव शनिवार की सुबह पानी के ऊपर आ गया। माना जा रहा है कि युवक दो दिन पहले जलभराव में डूबा होगा, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह आशंका जताई जा रही है कि वह कोई कांवड़ यात्री रहा होगा। पुलिस ने शव के फोटो आसपास के राज्यों में भी भेजे हैं। ताकि उसकी शिनाख्त कराई जा सके। इंस्पेक्टर पथरी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments