Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहिस्ट्रीशीटर ने की दिनदहाड़े फायरिंग, बिजली का तार जोड़ने छत पर आए...

हिस्ट्रीशीटर ने की दिनदहाड़े फायरिंग, बिजली का तार जोड़ने छत पर आए युवक को पीटा

रुड़की : सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत मचा दी। मामला उस समय हुआ जब पड़ोस में रहने वाला एक युवक बिजली का तार जोड़ने के लिए उसके मकान की छत पर गया। इससे नाराज होकर हिस्ट्रीशीटर ने उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए व्यक्तियों को भी हिस्ट्रीशीटर ने जमकर पीटा।

खुशनुद त्यागी के मकान के छज्जे पर चढ़ गया था युवक

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में इस्लाम का मकान है। इस मकान में एक हिस्ट्रीशीटर खुशनुद त्यागी निवासी ढंडेरा किराए पर रहता है। यहां पर उसकी दूसरी पत्नी और एक बच्चा भी रहता है। शनिवार को दोपहर एक युवक जाहिद बिजली का तार जोड़ने के लिए खुशनुद त्यागी के मकान के छज्जे पर चढ़ गया।

हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से की दो राउंड फायरिंग

इस बात से नाराज होकर खुशनुद त्यागी ने उसके हाथ से प्लास छीन लिया और उसके मुंह पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने आए एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिस्ट्रीशीटर ने जमकर पीटा। इसके बाद युवक वहां से जान बचाकर भागा। घटना के बाद जाहिद के स्वजन वहां पर पहुंचे और घटना का विरोध किया। इस बात को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी।

दो खोके भी बरामद हुए

फायरिंग के बाद एक गोली मकान के छज्जे पर लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस को मौके से तमंचे से चली गोली के दो खोके भी बरामद हुए हैं। घायल जाहिद और मेडिकल स्टोर संचालक को उपचार दिलाया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी हत्या और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments