Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच कुवैत में अमेरिकी F-15 जेट क्रैश का दावा,...

ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच कुवैत में अमेरिकी F-15 जेट क्रैश का दावा, आधिकारिक पुष्टि नहीं

ईरान पर हालिया हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। हमले के बाद ईरान ने इस्राइल, इराक और यूएई समेत कई ठिकानों की ओर मिसाइलें दागने का दावा किया है। वहीं इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान में हवाई हमले जारी रहने की खबरें सामने आ रही हैं। क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान कुवैत में क्रैश हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर विमान को हवा में आग लगते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

दावा किया जा रहा है कि यह विमान अमेरिकी वायुसेना का F-15 फाइटर जेट था, जो दुनिया के सबसे आधुनिक और घातक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। बताया जा रहा है कि विमान में आग लगते ही पायलट ने पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। फिलहाल इस संबंध में न तो अमेरिका और न ही कुवैत की सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

यह घटना कथित तौर पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुई बताई जा रही है, जिसके तहत अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए थे। ईरानी अधिकारियों ने इन हमलों को उकसावे की कार्रवाई बताते हुए जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है। स्थिति पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं और किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments