Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारभारत की संप्रभुता को चेलेंज करने वाली ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को...

भारत की संप्रभुता को चेलेंज करने वाली ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेजा

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के भारत के कदम की आलोचक रहीं ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया।

जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के को लेकर मोदी सरकार की आलोचक रहीं ब्रिटिश सांसद डेब्बी अब्राहम्स को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें दुबई भेज दिया गया जहां से वह दिल्ली आयी थीं। क्योंकि सरकार ने पहले ही उन्हें सूचना दे दी थी कि उनका ई-वीजा रद्द कर दिया गया है।

लेबर पार्टी की सांसद डेब्बी अब्राहम्स के इस दावे का कि उनके पास वैध वीजा था, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खंडन किया और कहा कि उन्हें (पहले ही) सूचना दे दी गई थी कि उनका ई-वीजा रद्द कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि ब्रिटिश सांसद को समुचित ढंग से सूचना दे दी गई थी कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है और इस बात की जानकारी होने के बावजूद वह दिल्ली आईं।

सरकार के इस कदम को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का साथ मिला है।  ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को वापस लौटाने पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ऐसा फैसला लेना जरूरी था, क्योंकि वह पाकिस्तान की हिमायती थीं।’

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया ‘डेबी अब्राहम्स को भारत की ओरे से वापस भेजना काफी जरूरी था, क्योंकि वह सिर्फ एक ब्रिटिश सांसद नहीं थीं, बल्कि वह एक पाकिस्तान की हिमायती थीं जो वहां की सरकार, आईएसआई के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। भारत की संप्रभुता को अलग करने के लिए जो भी प्रयास किए जाएंगे उन्हें नाकाम करना जरूरी है।’

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments