Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारव्हाट्सअप पर इस्लाम के लिए अपमानजनक संदेश भेजने पर एक ईसाई को...

व्हाट्सअप पर इस्लाम के लिए अपमानजनक संदेश भेजने पर एक ईसाई को मृत्युदंड की सजा

  • ऐसा होता है पाकिस्तान की अदालत का न्याय 
  • सजा-ए-मौत भी और तीन लाख का जुर्माना भी 

लाहौर(एजेंसीज):

पाकिस्तान में अपने दोस्त को व्हाट्सअप पर इस्लाम के लिए अपमानजनक संदेश भेजने पर एक ईसाई को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।जानकारी मुताबिक, नदीम जेम्स मसीह को जुलाई में आरोपित किया गया था।

उससे पहले उसके दोस्त ने पुलिस में शिकायत की थी मसीह ने व्हाट्सअप पर एक कविता भेजी थी जो इस्लाम का अपमान कर रही थी। इस घटना के बाद मसीह पंजाब प्रांत के सारा-ए-आलमगीर कस्बे में क्रुद्ध भीड़ से बचने के लिए अपने घर से भाग गया था लेकिन बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उसकी सुनवाई सुरक्षा कारणों से जेल में एक साल से अधिक समय तक चली। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि मसीह पर 300000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments