Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारभाजपा की ओर से रवि किशन उतरेंगे चुनावी मैदान में

भाजपा की ओर से रवि किशन उतरेंगे चुनावी मैदान में

दिल्ली।   फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ला 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़े होने की तैयारी कर चुके हैं। आज बुधवार को रवि किशन ने भाजपा के तरफ से चुनाव लड़ने का एलान किया। लेकिन अभी चुनाव कौन सी लोकसभा सीट से लड़ेंगे यह भारतीय जनता पार्टी ही तय करेगी।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से निकल कर फिल्मी जगत में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता रवि किशन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रवि किशन ने 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का साथ पकड़ लिया। जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रवि किशन को भाजपा गोरखपुर की लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments