Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारकश्मीर मसले पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कश्मीर मसले पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Kashmir मसले पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- अच्छा होगा अगर PM मोदी और इमरान खान कोई...

न्यूयार्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  ने  भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की मध्यस्थता से दूरी बनाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान कश्मीर पर ‘‘कोई हल निकाल सकें तो यह अच्छा होगा.” ट्रम्प ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर मोदी से मुलाकात के दौरान ये टिप्पणी की. मोदी के इस साल मई में दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद से ट्रम्प के साथ यह चौथी मुलाकात है.

ट्रम्प ने सवालों के जवाब में कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री खान जब एक-दूसरे को अच्छी तरह जान जाएंगे तो मुलाकात करेंगे. मुझे लगता है कि मुलाकात से बहुत सारी अच्छी चीजें निकलकर आएंगी. यह अच्छा होगा अगर वे कश्मीर पर कोई हल निकाल सकें.”

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ट्रम्प ने खान मुलाकात की थी और कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान राजी हों तो वह कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं. भारत का रुख रहा है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है और किसी तीसरे पक्ष की इसमें कोई भूमिका नहीं है. पाकिस्तानी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद और आतंकवादी समूहों से पाकिस्तानी सेना के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी इसे संभाल लेंगे.”

एक भारतीय पत्रकार के सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आपके पास बहुत अच्छे प्रधानमंत्री हैं, वह सभी समस्याएं हल कर लेंगे.” इस बीच, ट्रम्प ने यह भी कहा कि जल्द ही उनका देश भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंच जाएगा. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी. दोनों देश व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और कई जटिल मुद्दों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments