Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारनामांकन के लिए करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल, योगी करेंगे जनसभा को...

नामांकन के लिए करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल, योगी करेंगे जनसभा को संबोधित

मंच पर पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

करनाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक अक्तूबर को सुबह दस बजे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले, दोनों नेता सेक्टर-12 हुडा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

वहीं, सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नामांकन कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्रिल से अलग रास्ता तैयार किया गया है। इसमें आसपास से कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-14 स्थित राधा- कृष्ण वाटिका में बैठक कर विचार-विमर्श किया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने बताया कि नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री और हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नामांकन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरियाणा आगमन को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पूरे दलबल और गाजे-बाजे सहित रैली स्थल पर पहुंचेंगे। 

बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी जंग बहादुर चौहान, चुनाव संयोजक अशोक सुखीजा, मेयर रेणूबाला गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, अशोक भंडारी, पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश कथूरिया, संतोष अत्रेजा, प्रेम कपूर, कृष्ण गर्ग, राजबीर शर्मा, कृष्णलाल तनेजा, सुनील मेहता व नगर निगम के सभी पार्षद, मंडलों, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्रियों के अतिरिक्त चुनाव संचालन समिति एवं कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments