Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारईरान-इराक में 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज, करीब 61 लोगों की मौत...

ईरान-इराक में 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज, करीब 61 लोगों की मौत 300 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली (संवाददाता) : ईरान-इराक बॉर्डर के पास 7.2 तीव्रता भूकंप दर्ज किया गया है। इस भूकंप के कारण दोनों देशों में काफी नुकसान हुआ है। शुरूआती जानकारी में कम से कम 61 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। वहीं करीब 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। भूकंप रविवार रात 9.18 मिनट पर आया जिसकी गहराई 15 मील थी।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप का केंद्र इराक़ी कस्बे हलब्जा से दक्षिण-पश्चिम में 32 किलोमीटर दूर स्थित था। ईरानी टीवी मीडिया के मुताबिक, भूकंप से ईरान के कई स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है।

अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण यानी यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र हलाब्जा से 20 मील दक्षिण-पश्चिम में था। तो वहीं कुर्दिश टीवी का कहना है कि इराकी कुर्दिस्तान में कई लोग भूकंप की वजह से अपने घरों को छोड़कर जान बचाकर भाग गए हैं। हालांकि अभी वहां से  जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं मिली है। अभी  पांच साल पहले भी ईरान-इराक में दो बड़े भयानक भूकंप आए थे जिसमें कई सौ लोगों की जान गई थी। अगस्त 2012 में भी ईरान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में दो जबर्दस्त भूकंपों में करीब 250 लोग मारे गए और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments