Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारट्रंप के साथ गोल्‍फ खेलते हुए गिरे जापानी पीएम शिंजो एबी; सोशल...

ट्रंप के साथ गोल्‍फ खेलते हुए गिरे जापानी पीएम शिंजो एबी; सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

टोक्‍यो (एजेंसी) : हाल में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जापान का दौरा किया था। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने ट्रंप के साथ गोल्‍फ खेला लेकिन खेल के खत्‍म होने के बाद ऊपर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से प्रधानमंत्री शिंजो एबी गड्ढे में पीछे की ओर लुढ़क गए। हालांकि बिना किसी मदद के ही वे खुद को संभालते हुए तुरंत उठ खड़े हुए। पूरी घटना जापानी न्‍यूज हेलीकॉप्‍टर ने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में में स्‍पष्‍ट रूप से यह देखा जा सकता है कि सफेद रंग की जर्सी में एबी संतुलन बिगड़ जाने के कारण गड्ढे में गिर जाते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में वह खुद को संभालते हैं और गड्ढे से बाहर आ जाते हैं। इस घटना को ट्रंप नहीं देख पाए क्योंकि वह अपने साथियों के साथ काफी आगे निकल गए थे। इसी वर्ष फरवरी में अमेरिकी दौरे पर एबी ने ट्रंप के साथ गोल्‍फ खेला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments