Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारमाजरा क्या है अब्दुल्ला जी? आप कहते हो पीओके भारत का नही;...

माजरा क्या है अब्दुल्ला जी? आप कहते हो पीओके भारत का नही; पीओके में हो रहे हैं पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

इस्लामाबाद (एजेंसीज) :  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कहते हैं पीओके भारत का नहीं हैं, लेकिन गुलाम कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अवैध टैक्स के खिलाफ विरोध जताया। सुबह लोग अपने घरों से निकल आए और पोस्टर और बैनर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दें कि गिलगित-बाल्टिस्तान में कई मुद्दों को लेकर लोग सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तानी सरकार और सेना से नाराज लोगों ने 30 अक्तूबर को गुलाम कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में ब्लैक डे मनाया था। 22 अक्तूबर, 1947 को पाकिस्तानी सेना ने कबायलियों के भेष में अविभाजित जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर हमला बोला था। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हमले की 70वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फराबाद, रावलकोट, कोटली, गिलगित, हजीरा और अन्य जगहों पर विरोध जताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments