Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारहरियाणा की छोरी ने रचा इतिहास; मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017;...

हरियाणा की छोरी ने रचा इतिहास; मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017; 17 साल बाद मिला भारत को मिस वर्ल्ड का यह खिताब

भारत के लिए साल 1966 में पहली बार रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। इसके बाद साल 1994 में एेश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया।अब 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बनी हैं। 

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  20 साल की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। बता दें कि चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। भारत की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर रही हैं मिस इंग्लैंड।

बता दें कि डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

कॉमेपटिशन के दौराम मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? तो उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए और रही सैलरी की बात तो उन्हें पैसे नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।

भारत के लिए साल 1966 में पहली बार रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। इसके बाद साल 1994 में एेश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया।अब 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बनी हैं।  मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हुआ था। 25 जून 2017 को 54वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 के ताज से नवाजा गया था। छिल्लर मेडिकल की छात्रा हैं। वो 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड का खिलातब जीतने वाली रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments