Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारपाकिस्तान में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिखने पर युवक पर देशद्रोह का केस दर्ज...

पाकिस्तान में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिखने पर युवक पर देशद्रोह का केस दर्ज और भारत में, हिन्दुस्थान तेरे टुकड़े होंगे हजार कहने वाले छुट्टे घूम रहे हैं

बता दें कि अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान आए एक भारतीय इंजीनियर की मां ने बेटे की सजा कम करने के लिए पाक सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने गुजारिश की है कि उनके बेटे की सजा की अवधि को पाकिस्तान माफ कर दे।

नई दिल्ली (एजेंसीज) : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक युवक ने अपने घर की दीवार पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिख दिया था। इस बात पर युवक पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। डेली एक्सप्रेस के ने पुलिस का हवाला देते हुए लिखा है कि साजिद शाह ने नारा अमाजी इलाके में अपने घर की बाहरी दीवार पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा। पुलिस ने बताया कि उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने उससे दीवार पर से हिंदुस्तान जिंदाबाद मिटाने के लिए कहा क्योंकि इससे उनके राष्ट्रीय सम्मान को चोट पहुंची है। कुछ लोगों ने अपने फोन से इसकी फोटो खींचकर सीनियर पुलिस अधिकारी को ईमेल कर दीं। अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।

लेकिन भारत में जेएनयू हो या कही और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले लोग मौज के साथ रहते हैं। उनके खिलाफ उंगली उठाने वालों को ही कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है।

आपको बता दें कि अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान आए एक भारतीय इंजीनियर की मां ने बेटे की सजा कम करने के लिए पाक सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने गुजारिश की है कि उनके बेटे की सजा की अवधि को पाकिस्तान माफ कर दे।

हुसैन को लिखी चिट्ठी में हामिद अंसारी की मां ने कहा है, “मोहतरम सदर- आपकी हुकूमत ने हामिद अंसारी के मुकाबले ज्यादा संगीन जुर्म करने वाले विदेशी नागरिकों पर भी रहम किया है।” उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा है, “अगर आप हामिद की कैद की बकाया मुद्दत माफ कर सकते हैं, तो मानवीय आह्वान सुनने से देश की साख बढ़ेगी। वहीं, इससे हिंदुस्तानी जेलों में कैद पाकिस्तानी अवाम के लिए राहत की उम्मीद और मजबूत होगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments