Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारअमेरिका में पीएम मोदी का जबरा फैन, अपनी कार के नंबर प्लेट...

अमेरिका में पीएम मोदी का जबरा फैन, अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवाया ‘NMODI’; देखें वीडियो

आपने बॉलीवुड और क्रिकेट के फैन तो देखें होंगे, लेकिन अमेरिका के मेरीलैंड का यह शख्स भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन है। इस शख्स का नाम राघवेंद्र है।

यह पीएम मोदी का इतना बड़ा फैन है कि इसने अपने कार की नंबर प्लेट को ही पीएम मोदी के नाम से दर्ज करा दिया है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राघवेंद्र के कार का नंबर प्लेट ‘NMODI’ के नाम से दर्ज है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए राघवेंद्र ने बताया कि उन्होंने यह नंबर प्लेट 2016, नवंबर में वापस लिया था।

‘नरेंद्र मोदी मेरे लिए प्रेरणा हैं’
राघवेंद्र ने ANI से बात करते हुए कहा कि ‘मैंने यह प्लेट 2016, नवंबर में वापस ली थी। नरेंद्र मोदी मेरे लिए प्रेरणा हैं। वह मुझे देश के लिए, समाज के लिए, दुनिया के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी अमेरिका आ रहे हैं इसलिए मैं उनके स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

21 से 24 जून तक अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से लेकर 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर होंगे। पीएम मोदी के इस यात्रा को लेकर अमेरिकी सरकार भी काफी उत्सुक हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी 23 जून को वॉशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में पूरे देश से आए समुदाय के आमंत्रित नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments