Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारनेपाल के बझांग में भूस्खलन ; सात की मौत, 20 घर बहे

नेपाल के बझांग में भूस्खलन ; सात की मौत, 20 घर बहे

दारचूला(नेपाल) : नेपाल के प्रधानमंत्री काठमांडू में अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हैं, परन्तु इसी बीचे बीते शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण गांव के ऊपर से आए भूस्खलन ने केदारसु नगरपालिका आठ के मल्लेसी में 20 घरों को बहा दिया।

रात में भूस्खलन की जानकारी के बाद घरों के अंदर मौजूद अनेक लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन फिर भी भूस्खलन में सात लोग दब गए। इनमें डेल जेथरा (81), देवी जेथरा (43) शांति जेथरा (16), प्रयाग जेथरा (16), संतू जेठारा (15), अस्मिता जेथरा (13) के शव मिल गए हैं, जबकि गिरी जेथरा अभी लापता है।

भूस्खलन ने 22 भैंसों, 65 बकरियों और 24 गायों को भी बहा दिया। भूस्खलन के बाद बस्ती के मध्य हिस्से में 65 परिवार रह रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूस्खलन से खेती करने और खेती करने वाली करीब आधी जमीन भूस्खलन की जद में आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments