Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआयुष छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस अध्यक्ष का समर्थन

आयुष छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस अध्यक्ष का समर्थन


देहरादून। संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी आयुष कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ परेड ग्राउंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि निजी आयुष कॉलेज अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रहे हैं और उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि निजी आयुष कॉलेजों की ओर से लगातार छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। नियमों के विरुद्ध छात्रों पर बढ़ा हुआ शुल्क जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार मौन है। उन्होंने पूर्व में प्रवेशित छात्रों से बढ़ा हुआ शुल्क वसूलने पर कहा कि इन आयुर्वेद कॉलेजों में पर्वतीय क्षेत्र के गरीब परिवारों के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

न्यायालय के आदेशों के बावजूद आयुष कॉलेजों द्वारा बढ़े हुए शुल्क को जमा करने के दबाव को सरकार के संरक्षण में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ व अभिभावकों का शोषण बताते हुए कहा कि हम छात्रों की शुल्क वृद्धि रोकने की न्यायोचित मांग का समर्थन करते हैं।
कहा सरकार से मांग करते हैं कि इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई करे। प्रीतम सिंह के निर्देश पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार ने परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की व उन्हें कांग्रेस की ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments