Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आइटीबीपी की बस खाई में गिरी, सभी 10 जवान सुरक्षित

उत्तराखंड में आइटीबीपी की बस खाई में गिरी, सभी 10 जवान सुरक्षित

चंपावत। उत्तराखंड में आइटीबीपी की 13 बटालियन की गाड़ी गुरुवार सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ को ओर जा रही थी। सिन्याडी के पास टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राइवर का ध्यान भटकने से वाहन खाई में जा गिरा।

हालांकि खाई में पेड़ होने की वजह से बस ज्यादा नीचे जाने से बच गई और वहीं अटक गई। बस में 10 जवान सवार थे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया की सभी जवान सुरक्षित हैं। चलती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। एक घंटा पहले की घटना है। सभी को हल्की-फुल्की चोट आई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments