Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगर्भपात की दवा रखने पर टनकपुर में मेडिकल स्टोर सीज, संचालक को...

गर्भपात की दवा रखने पर टनकपुर में मेडिकल स्टोर सीज, संचालक को भेजा नोटिस

टनकपुर। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने टनकपुर और बनबसा में संचालित कई क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। टनकपुर में पांच आयुर्वेदिक चिकित्सकों के क्लीनिक में एलोपैथी व प्रतिबंधित दवा मिलने पर क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया। गर्भपात की दवा मिलने पर एक क्लिनिक सीज कर दिया। बनबसा में एक क्लिनिक संचालक व मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया है।

डीएम नवनीत पांडे ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम आकाश जोशी, एसीएम डा. कुलदीप यादव व सीओ अविनाश वर्मा टनकपुर व बनबसा के कई क्लीनिक पर धमक गए।

मिली गर्भपात कराने वाली दवा
एसडीएम आकाश ने बताया कि आयुर्वेदिक क्लीनिकों में एलोपैथिक दवाएं मिलने पर टनकपुर रेलवे स्टेशन मार्ग शास्त्री चौक स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. मोहम्मद हुसैन, सरकार होम्योपैथिक क्लिनिक के स्वामी डा. आनंद सरकार, आयुर्वेदिक कोमल क्लिनिक के स्वामी दिनेश कुमार व अवैध रूप से क्लिनिक संचालन पर स्वामी पवित्र साना को नोटिस जारी किया है।

संचालक को भेजा नोटिस
रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित उमा क्लिनिक में गर्भपात कराने वाली दवा मिलने पर क्लिनिक सीज कर दिया। बनबसा में बगैर दंत चिकित्सक के क्लीनिक चलाने पर समीर अहमद व विश्वास मेडिकल स्टोर में मरीजों का उपचार करने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments