Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, शनिबार को हुई थी मौत,...

गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, शनिबार को हुई थी मौत, पति और भाई भी अस्पताल में भर्ती

यूपी के शामली के अरशद चौक निवासी 38 वर्षीय महिला को गत 20 मई को पटेलनगर स्थित एक अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल भर्ती किया गया था। वह सात माह की गर्भवती थी। उसको दस दिन से खांसी की भी दिक्कत थी और लगातार दौरे पड़ रहे थे। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब महिला के पति और भाई को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल भी कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

देहरादून : राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में शनिवार को हुई कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है। आईसीयू में उपचार के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब महिला के पति और भाई को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल भी कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। महिला का अंतिम संस्कार किस तरह से किया जाएगा, यह अब जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तय किया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि दून की मंडी में मिले कोरोना संक्रमित सब्जी विक्रेता के पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

सात माह की गर्भवती महिला को दौरे भी पड़ते थे 

डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि यूपी के शामली के अरशद चौक निवासी 38 वर्षीय महिला को गत 20 मई को पटेलनगर स्थित एक अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल भर्ती किया गया था। वह सात माह की गर्भवती थी। उसको दस दिन से खांसी की भी दिक्कत थी और लगातार दौरे पड़ रहे थे।

आईसीयू में उपचार के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई थी। महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल पहले ही भिजवा दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला का शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments