Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचम्पावत सड़क हादसे में 13 शव की हुई पहचान, यह है उनके...

चम्पावत सड़क हादसे में 13 शव की हुई पहचान, यह है उनके नाम पते

चम्पावत : सूखीढांग-डांडामीनार मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में मैक्स वाहन में सवार 16 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात 10 बजे हुई है। मृतक पंचमुखी मंदिर में सम्पन्न हुई शादी के बाद घर लौट रहे थे।

वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ। मंगलवार सुबह 10 बजे तक 13 शव खाई से निकालकर शिनाख्त कर ली गई है। दो घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है। 

हादसे में मृतकों के नाम व पते

1-लक्ष्मण सिंह (61) पुत्र ध्यान सिंह, निवासी ककनई

2-केदार सिंह (62) पुत्र दान सिंह, निवासी ककनई

3-ईश्वर सिंह (40) पुत्र फतेह सिंह, निवासी ककनई

4- उमेद सिंह (48) पुत्र गणेश सिंह, निवासी ककनई

5- हयात सिंह (37) पुत्र दिवान सिंह, निवासी ककनई

6-पूजा देवी (55) पत्नी नारायण सिंह, निवासी हल्द्वानी,

7- भगवती देवी (45) पत्नी होशियार सिंह, निवासी हल्द्वानी,

8- पुष्पा देवी (50) पत्नी शेर सिंह, निवासी ककनई

9- बसंती देवी (35) निवासी चम्पावत

10- श्याम लाल (50) पुत्र दनी राम, निवासी डांडा

11- विजय लाल (48) पुत्र ईश्वरी राम, निवासी डांडा

12-हरीश सिंह (15) पुत्र उमेद सिंह, निवासी डांडा

13- बसंती देवी (05) निवासी चम्पावत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments