Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचुचेर गांव में भूस्खलन से आंगन टूटा, मकान को खतरा; लोगों को...

चुचेर गांव में भूस्खलन से आंगन टूटा, मकान को खतरा; लोगों को है बारिश का डर

धरमघर। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। कहीं बारिश से नदियां उफान पर हैं, तो कहीं बारिश की वजह से पहाड़ियां दरक रही हैं। हिमालयी गांवों में वर्षा का दौर जारी है। जिसके कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आंगन और रास्तों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीण इस बार हो रही वर्षा से भयभीत हैं।

भारी वर्षा से चुचेर गांव के कसारी तोक निवासी कमर सिंह के मकान के आगे भारी भूस्खलन हो गया है। उनके मकान को खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान भूपाल सिंह कोरंगा ने बताया कि प्रभावित ने घर छोड़ दिया है। उसका परिवार पड़ोसी के यहां रहने लगा है। वह गरीब है और उसके पास मकान बनाने को भी पैसा नहीं है। यदि क्षतिग्रस्त दीवार की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो मकान भी जमींदोज हो सकता है।

मंडराने लगा आर्थिक संकट
कमर सिंह ने कहा कि वह मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है। घर में सात सदस्य हैं। जिनके सामने आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है। उन्होंने क्षेत्रीय पटवारी को घटना की सूचना दी है। जिला प्रशासन से आपदा मद से प्रभावित को मदद करने की मांग की है।

रिपोर्ट का है इंतजार
इधर, जिला आपदा अधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी को प्रकरण भेजा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। अब यहां के लोगों को इंतजार है कि कब उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments