Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछोटे वाहनों के लिए खुला चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, खतरा बरकरार

छोटे वाहनों के लिए खुला चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, खतरा बरकरार

चम्पावत : एक सप्ताह से अधिक समय से बंद चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि बड़े वाहनों का संचालन शुरू होने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है। अभी भी स्वाला और धौन के बीच रुक-रुक कर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। इससे मार्ग फिर से बंद होने की संभावना बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा का ख्याल रखते हुए यात्रा करें। अमोड़ी में धंसी रोड को ठीक करने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया है।

टनकपुर से स्वाला तक वाहनों का आवागमन शुरू होने के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई है। बड़े वाहनों के लिए सड़क खुलते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। एनएच के ईई विवेक सक्सेना ने बताया कि स्वाला और धौन के बीच समय-समय पर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार की सुबह सात बजे से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए रोड दुरूस्त नहीं हो पाई है। देर शाम तक बड़े वाहन भी चलने शुरू हो जाएंगे।

मुनस्यारी मार्ग बंद, यात्रियों ने बिर्थी में गुजारी रात

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रविवार की सायं बिर्थी, गिरगांव के निकट ट्रक फंस जाने से हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों से मुनस्यारी आ रहे यात्रियों को बिर्थी में रात गुजारनी पड़ी। माल से लदे ट्रक को जेसीबी से निकालने का प्रयास किया गया परंतु ट्रक नहीं निकल सका। सायं को मुनस्यारी से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और थल से मुनस्यारी को जा रहे वाहन फंस गए। इनमें लगभग दो दर्जन सवारियां थीं। डीएम डा. आशीष चौहान ने फंसे यात्रियों को लोनिवि विश्राम गृह बिर्थी और केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में ठहराया। सोमवार सुबह पोकलैंड मशीन से ट्रक निकाला गया तब जाकर मुनस्यारी मार्ग पर आवाजाही प्रारंभ हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments