Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपत्नी ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत तो उसी के दुपट्टे का...

पत्नी ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत तो उसी के दुपट्टे का फंदा बना कर पति ने कर ली खुदकुशी

किच्छा: ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने उसी के दुपट्टे का फंदा बना खुदकुशी कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्वजनों को आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मनोज कुमार आयु 32 वर्ष पुत्र शंकर अपने नाना कमल सरकार के पास रहकर किसी होटल में काम करता था। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके कारण उसकी पत्नी सोमवार को अपने मायके गदरपुर चली गयी। गुरुवार को उसने कोतवाली में पति मनोज की शिकायत की थी। शुक्रवार को पुलिस ने काउंसलिंग के लिए दोनों को बुलाया भी था। लेकिन पत्नी की शिकायत से नाराज होकर उसने रात को आत्मघाती कदम उठा लिया।

सुबह नाना कमल अपना ठेला लेकर काम पर चले गए। पीछे से नानी ने जब 10 बजे के करीब उसे चाय देने के लिए उठाने का प्रयास किया तो कमरा न खुलने पर शक हुआ। आस पड़ोस के लोगों के सहयोग से जब धक्का देकर तोड़ा गया तो मनोज पत्नी की चुन्नी से लटका हुआ शव दिखा।

सूचना पर एसआई दीपक जोशी भी फ़ोर्स के साथ वहां पहुँच गए। उन्होंने शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि रात में ही किसी समय उसने ये कदम उठा लिया था। नाना ने पुलिस को बताया की रात को मनोज 10 बजे खाना खाकर घर आया था। उसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments