Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ का प्रमुख फल नाशपाती लुप्त होने के कगार पर

पहाड़ का प्रमुख फल नाशपाती लुप्त होने के कगार पर

बागेश्वर : पहाड़ में कभी प्रचूर मात्रा में होने वाला प्रमुख फल नाशपाती अब पहाड़ से विलुप्त होने लगा है। कई स्थानों पर अब पेड़ तो हैं, लेकिन उनसे फल गायब हैं। जिससे पहाड़ के किसानों की आय भी प्रभावित हो रही हैं। कुछ साल पहले तक पहाड़ में नाशपाती का फल प्रचूर मात्रा में होता था। नाशपाती की सही कीमत न मिलने व बंदरों की संख्या बढ़ने के कारण पहाड़ के लोग इससे विमुख होते गए। जिससे अब इस प्रजाति को ही पहाड़ में संकट होने लगा है। हाल यह है कि इसका स्वाद चखने तक को मिलना मुश्किल हो गया है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि इसके बंदर व लंगूर नाशपाती के फूलों को चट कर जा रहे हैं तथा कीमत न मिलने के कारण किसान भी इसके उत्पादन में ध्यान नहीं दे रहा है। नहीं लग सका नाशपाती आधारित उद्योग नाशपाती से उत्पादक के विमुख होने का कारण यह है कि उत्पादक को इसका दाम नहीं मिल पाता है। जनपद में प्रचुर मात्रा में होने के कारण इससे आधारित उद्योग को स्थापित करने की मांग कई सालों से उठती रही व जनप्रतिनिधि भी इससे संबंधित उद्योग लगाने का वायदा करते रहे। पूर्व में तत्कालीन उद्योग मंत्री व वर्तमान में सांसद अजय टम्टा ने पहाड़ों में नाशपाती आधारित उद्योग लगाने का वायदा किया था। साथ ही वर्तमान में परिवहन मंत्री चंदन दास ने अपने पूर्व विधायकी काल में भी कोल्ड स्टोर बनाने व इससे बियर फैक्ट्री बनाने का वायदा किया, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये हैं नाशपाती के लाभ हड्डियों की मजबूती के लिए नाशपाती को प्रमुख फल माना जाता है। महिलाओं में होने वाली बीमारी एनीमिया के इलाज में भी इसका काफी महत्व है। नाशपाती खाने से मोटापा से भी निजात मिलता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। अधिक सेवन से खतरा नाशपाती के अधिक सेवन से ऐंठन, दस्त, कब्ज, गैस व आंतों की रुकावट तक जैसी समस्या हो सकती है। उद्यान विभाग फल, सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रहा है। नाशपाती की पैदावार गरुड़ क्षेत्र में अच्छी होती है। काश्तकारों को सहयोग किया जाएगा। – आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, बागेश्वर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments