Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में संभाला मोर्चा, जल्द ही पहुंचेगी सेना; उपद्रवियों...

पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में संभाला मोर्चा, जल्द ही पहुंचेगी सेना; उपद्रवियों का पहचान शुरू

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में उस वक्त तनातनी की स्थिति पैदा हो गई जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले बनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए गई टीम पर हमला हो गया। इस हमले में पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुला ली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट बंद करने की तैयारी की जा रही है।

पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात
पैरामिलिट्री की तीन कंपनी ने मोर्चेबंदी कर ली है। शनिवार तक सेना भी पहुंच जाएगी। डीएम का कहना है कि पैरामिलिट्री पहुंच गई है। 10 फरवरी की सुबह तक मिलिट्री भी पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख्‍ती से निपटने के द‍िए निर्देश
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर स‍िंह धामी ने शुक्रवार को शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सीएम धामी ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख्‍ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हिंसा को बताया चिंताजनक
हल्द्वानी हिंसा पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “ये चिंताजनक है लेकिन उत्तराखंड सरकार और वहां की पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल लेगा और जो दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।…..”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments