Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधबागेश्वर जिला अस्पताल का शौचालय साफ करने पहुंचा पर्यावरण मित्र, देखा अंदर...

बागेश्वर जिला अस्पताल का शौचालय साफ करने पहुंचा पर्यावरण मित्र, देखा अंदर पड़ा था भ्रूण

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल के महिला शौचालय में एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को मोर्चरी में रख दिया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन जांच में जुट गया है।

सोमवार को जब सुबह के समय शौचालय की सफाई करने पर्यावरण मित्र पहुंचा तो महिला शौचालय के बाहर ताला लगा हुआ था। जब ताला खोलकर वह अंदर जाने लगा तो शौचालय से आ रही दुर्गंध से वह अंदर नहीं जा पाया। शौचालय में बने टॉयलेट में उसे एक भ्रूण दिखाई दिया। जिसकी तत्काल सूचना उसने जिला अस्पताल के प्रशासन को दी। प्रशासन ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया। भ्रूण को टॉयलेट सीट से निकालकर मोर्चरी में रख दिया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह बीते शनिवार दोपहर दो बजे से पहले का मामला हो सकता है। क्योंकि दो बजे बाद जिला अस्पताल बंद हो जाता है और रविवार को भी बंद ही रहता है। अस्पताल में ओपीडी जिस समय नही होती शौचालयों में ताला लगा दिया जाता है। अब यह कैसे आया इसकी जांच की जाएगी।

अस्पताल की पीएसएम डॉ कुसुमलता ने कहा कि अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में कौन-कौन महिलाएं जांच कराने आई और यह भी पता लगाया जाएगा कि कोई गर्भवती महिला अस्पताल में एडमिट तो नही थी। तभी पूरे मामले का पता चल पाएगा। घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments