Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में बारिश से बिगड़े हालात, डुगडुगी बजाकर लोगों को जगाया, कई...

बागेश्वर में बारिश से बिगड़े हालात, डुगडुगी बजाकर लोगों को जगाया, कई मार्ग बंद, नेटवर्क ध्वस्त, सरयू खतरे के निशान से ऊपर

बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट तहसील में बीती रात भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उपर बहने लगी है। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र (एएनएम, फार्मासिस्ट, सीएचओ सेन्टर) रात बारिश से टूट गया। वहीं मलबे में कार बाइक के दबने की भी सूचना है।
भारी बारिश से असौं फाल्दा में सड़क आपदा में बह गई। बारिश से क्षेत्र में नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया है, जिससे जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। जिला प्रशासन आपदा में हुए नुकसान की जानकारी जुटा रहा है। बारिश से भारी नुकसान होने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि देर रात आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

कपकोट की सड़कें कई स्थानों से गायब
बागेश्वर जिले में देर रात से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात में पुलिस प्रशासन ने डुगडुगी बजाकर सो रहे लोगों को घरों से बाहर निकाला। कपकोट उत्तरोडा में एक मकान ध्वस्त हो गया, हालांकि हादसे में प्रदीप का परिवार बाल बाल बच गया। कपकोट मोटर मार्ग हरसिला, अशो के समीप मलबा आने से आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। वहां बाइक, कार भी मलबे में दबे होने की सूचना है, बारिश अब भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments