Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में मजदूर संघ ने निकाला जुलूस, अब तक नहीं मिला प्रशिक्षण...

बागेश्वर में मजदूर संघ ने निकाला जुलूस, अब तक नहीं मिला प्रशिक्षण का भुगतान

बागेश्वर : मजदूर संघ ने बुधवार को बागेश्‍वर में जुलूस निकाला। नारेबाजी करने के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसके कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

भारतीय मजदूर संघ जुलूस की शक्ल में नगर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में पंजीकत श्रमिकों को एनजीओ के माध्यम से कौशल विकास का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद 280 रुपये प्रतिदिन की दर से हित लाभ का भुगतान किया जाना था, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। पंजीकृत मजदूरों को वर्ष 2018 से स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, अंत्येष्टि, छात्रवृत्ति समेत तमाम लाभों से वंचित चल रहे हैं।

उनका श्रम विभाग पंजीकरण और रिनवल भी नहीं कर रहा है। इसके कारण उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने संघ ने प्रदेश में उत्तराखंड भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का कार्यालय हल्द्वानी में दोबारा संचालित करने की मांग की। इस मौके पर गीता देवी, कमला देवी, जशोदा देवी, पार्वती देवी, जानकारी देवी, विमला देवी, करिश्मा देवी, गोपा देवी, तुलसी देवी, प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र जोशी समेत जिलाध्यक्ष विशन दत्त भट्ट, शिचरण सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments