Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्‍यमंत्री धामी ने सीडीएस बिपिन रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्‍यमंत्री धामी ने सीडीएस बिपिन रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

देश के वीर पर्वतपुत्र सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उत्तराखंड में भी तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएम बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है।

राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत भाजपा पदाधिकारियों ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

वहीं जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर श्रीनगर गढ़वाल विवि में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

कोटद्वार में शोक के रूप में पूरा बाजार बंद किया गया है। यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें लोग भावुक दिखे और लोग दिल से जनरल बिपिन रावत को नमन कर रहे हैं।

दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के निधन पर ऋषिकेश के बीस बीघा स्थित केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर बिपिन रावत व सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments