Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरोड शो करने बनबसा पहुंचे सीएम धामी, टनकपुर में जनसभा को करेंगे...

रोड शो करने बनबसा पहुंचे सीएम धामी, टनकपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

टनकपुर (चम्पावत) : उत्तराखंड में चंपावत सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने प्रस्तावित रोड शो और जनसभा को लिए टनकपुर पहुंच रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर बनबसा मिनी स्टेडियम में लैंड किया। जहां से वह टनकपुर तक दस किमी का रोड शो करेंगे। उसके बाद गांधी मैदान जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री टनकपुर स्टेडियम से हेलीकॉफ्टर से देहरादून रवाना हो जाएंगे।

भाजपा ने झोंकी ताकत

जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टनकपुर व बनबसा क्षेत्र की जनता से संपर्क कर सीएम के रोड शो और जनसभा में शामिल होने की अपील की। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने भी सीएम की जनसभा को सफल बनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments