Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवि‍धानसभा चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को ऑनलाइन देना होगा व्यय का हिसाब-किताब

वि‍धानसभा चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को ऑनलाइन देना होगा व्यय का हिसाब-किताब

चम्पावत: हाल ही में विधान सभा चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ऑनलाइन ब्यौरा देना होगा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जिला सभागार में हुई बैठक में प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय विवरण को ऑनलाइन किए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी (व्यय) रिचांशु शर्मा ने कहा कि निर्वाचन व्यय लेखों की ई-फाइलिंग करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को इसकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जमा किए जाने वाले प्रपत्रों तथा शपथ पत्रों को भरे जाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। कहा की जमा किए जाने वाले प्रपत्रों में सही और सत्य जानकारी का होना आवश्यक है। ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी को कोई बात समझ में न आ रही हो या उन्हें इस बारे में किसी सहायता की जरूरत है तो वित्त विभाग इसमें सहायता करेगा। उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षकों को भी सभी कार्यों का निष्पादन करने के निर्देश दिए। सभी प्रत्याशियों के फार्म सी 12 एवं सी 13 की रिपोर्ट निर्धारित समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक लोहाघाट सुबोध कुमार, सहायक व्यय प्रेक्षक चम्पावत कौशलेंद्र सिंह सहित चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी राजेश वर्मा, धीरज लड़वाल समेत सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments