Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


देहरादून/रूड़की। वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस व वारदात में इस्तेमाल की जाने वाला वाहन टाटा सफारी कार भी बरामद की है।


मामला रूड़की कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार के रूड़की कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा देर रात चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को नहर पटरी सोनाली पार्क पुल के समीप एक संदिग्ध टाटा सफारी आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वाहन चालक व उसका साथी भागने लगा।

इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किये। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम सलमान उर्फ लाखा निवासी गंगनहर व फैशल निवासी भारत नगर रूढ़की बताया। पुलिस ने उन्हे सम्बन्धित धाराओ के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments