Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंडः बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की चोटियों में हिमपात, 5 जिलों में कल बारिश...

उत्तराखंडः बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की चोटियों में हिमपात, 5 जिलों में कल बारिश और बर्फबारी

uttarakhand weather update : Snowfall Expected in these five Districts


देहरादून। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चमोली जिले में बृहस्पतिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद भी बर्फबारी हुई, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, लेकिन केदारपुरी व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे।
पांच जिलों में में शुक्रवार को भी होगी बारिश-बर्फबारी
प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने और बर्फ गिरने का अंदेशा जताया है।

बृहस्पतिवार को मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में आज भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फ गिरने के ज्यादा आसार हैं।

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बादल छाये रहने का अनुमान है। बुलेटिन के अनुसार अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी भी इलाके में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी। इसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से पूरे प्रदेश में तापमान गिरेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने पर पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments